Friday, January 23, 2015

बसन्त उत्सव ।।।।।।

हे माँ शारदे कुछ ऐसी कृपा कर दे,
हाथ उठा अपना हमें भारतीय बना दे।
पूत सोवे तेरे उन्हें अंग्रेजीयत भावे,
वरदान दे माँ कुछ ऐसी कृपा कर माँ,
तेरा ही गुण गावे अंग्रेजीयत भगावें।
हे माँ शारदे कुछ ऐसी कृपा कर दे।।
तुम ही जगदम्बा तुम ही माँ काली,
तुम ही माँ शारदा सबकी रखबाली।
इस बंसन्त उत्सव कुछ ऐसा कर दो माँ,
माथे पर सबके भारतीयता बैठा दो माँ।
वरदान दो माँ कुछ ऐसी कृपा कर माँ।।
न रहे अंग्रेज न अंग्रेजीयत माँ,
इस बसन्त उत्सव कुछ चमत्कार कर माँ।
बच्चे तेरे भोले हम अंग्रेजी बोले हम,
गर्व करे ऐसा मानो विद्वानों जैसा।
बालक सुबीर तेरा माँ अंग्रेजीयत भगावे,
बल दे माँ उसको स्वादेशी के मार्ग पर द्रण रह पावे।
हे माँ शारदे कुछ ऐसी कृपा कर दे।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
जय माँ सरस्वती, जय माँ भारती।।

No comments:

Post a Comment