Wednesday, September 26, 2018

श्राद्ध मीमांसा।

श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध का अर्थ है सत्य का धारण करना अथवा जिसको श्रद्धा से धारण किया जाए ..श्रद्धापूर्वक मन में प्रतिष्ठा रखकर,विद्वान,अतिथि,माता-पिता, आचार्य आदि की सेवा करने का नाम श्राद्ध है.

श्राद्ध जीवित माता-पिता,आचार्य ,गुरु आदि पुरूषों का ही हो सकता है,मृतकों का नहीं.मृतकों का श्राद्ध तो पौराणिकों की लीला है..वैदिक युग में तो मृतक श्राद्ध का नाम भी नहीं था..

वेद तो बड़े स्पष्ट शब्दों में माता-पिता,गुरु और बड़ों की सेवा का आदेश देता है,यथा--

अनुव्रतः पितुः पुत्रो मात्रा भवतु संमनाः ! --अथर्व:-३-३०-२

पुत्र पिता के अनुकूल कर्म करने वाला और माता के साथ उत्तम मन से व्यवहार करने वाला हो..

मृतक के लिए बर्तन देने चाहिएँ और वे वहाँ पहुँच जाएँगे,मृतक का श्राद्ध होना चाहिए तथा इस प्रकार होना चाहिए और वहाँ पहुँच जाएगा ,ऐसा किसी भी वेदमंत्र में विधान नहीं है..

श्राद्ध जीवितों का ही हो सकता है,मृतकों का नहीं..पितर संज्ञा भी जीवितों की ही होती है मृतकों की नहीं ..वैदिक धर्म की इस सत्यता को सिद्ध करने लिए सबसे पहले पितर शब्द पर विचार लिया जाता है..

पितर शब्द "पा रक्षेण" धातु से बनता है,अतः पितर का अर्थ पालक,पोषक,रक्षक तथा पिता होता है..जीवित माता-पिता ही रक्षण और पालन-पोषण कर सकते है..मरा हुआ दूसरों की रक्षा तो क्या करेगा उससे अपनी रक्षा भी नहीं हो सकती,अतः मृतकों को पितर मानना मिथ्या तथा भ्रममूलक है..वेद,रामायण,

महाभारत,गीता,पुराण,ब्राह्मण ग्रन्थ तथा मनुस्मृति आदि शास्त्रों के अवलोकन से यह स्पष्ट विदित हो जाता है कि पितर संज्ञा जीवितों कि है मृतकों कि नहीं..
उपहूताः पितरः सोम्यासो बर्हिष्येषु निधिषु प्रियेषु !

त आ गमन्तु त इह श्रुवन्त्वधि ब्रुवन्तु ते अवन्त्वस्मान !! (यजुर्वेद:-१९-५७)

हमारे द्वारा बुलाये जाने पर सोमरस का पान करनेवाले पितर प्रीतिकारक यज्ञो तथा हमारे कोशों में आएँ.वे पितर लोग हमारे वचनों को सुने,हमें उपदेश दें तथा हमारी रक्षा करें .

इस मन्त्र में महीधर तथा उव्वट ने इस बात को स्वीकार किया है कि पितर जीवित होते है,मृतक नहीं क्योंकि मृतक न आ सकते है,न सुन सकते है न उपदेश कर सकते है और न रक्षा कर सकते है..

आच्या जानु दक्षिणतो निषद्येदं नो हविरभि गृणन्तु विश्वे !! (अथर्व वेद:-१८-१-५२)

हे पितरो ! आप घुटने टेक कर और दाहिनी ओर बैठ कर हमारे इस अन्न को ग्रहण करें ..

इस मन्त्र का अर्थ करते हुए सायण , महीधर,उव्वट और ग्रिफिथ साहब --सब घुटने झुककर वेदी के दक्षिण ओर बैठना बता रहे है..क्या मुर्दों के घुटने होते है? इस वर्णन से प्रकट हो जाता है कि जीवित प्राणियों की ही पितर संज्ञा है..

ज्येष्ठो भ्राता पिता वापि यश्च विद्यां प्रयच्छति !
त्रयस्ते पितरो ज्ञेया धामे च पथि वर्तिनः !! (वाल्मीकि रामायण :-१८-१३)

धर्म -पथ पर चलने वाला बड़ा भाई ,पिता और विद्या देने वाला --ये तीनों पितर जानने चाहिएँ

जनिता चोपनेता च यस्तु विद्यां प्रयच्छति !

अन्नदाता भयस्त्राता पञ्चैता पितरः स्मृताः !! ( चाणक्य नीति :-५-२२)

विद्या देनेवाला ,अन्न देनेवाला,भय से रक्षा करने वाला ,जन्मदाता --ये मनुष्यों के पितर कहलाते है..

श्वेताश्वेतारोपनिषद के इस कथन के अनुसार--

नैव स्त्री न पुंमानेश न चैवायं नपुंसकः !

यद्यच्चरीरमादत्ते तेन तेन स लक्ष्यते !! (--५-१०)

यह आत्मा न स्त्री है,न पुरुष है न ही यह नपुंसक है, किन्तु जिस-जिस शारीर को ग्रहण करता है उस उस से लक्षित किया जाता है..मरने के बाद इसकी पितर संज्ञा कैसे हो सकती है ?

यदि दुर्जनतोषन्याय वश मृतक श्राद्ध स्वीकार कर लिया जाए तो इसमें अनेक दोष होंगे..सबसे पहला दोष कृतहानि का होगा..कर्म कोई करे और फल किसी और को मिले,उसको कृत हानि कहते है..परिश्रम कोई करे और फल किसी और को मिले ..दान पुत्र करे और फल माता-पिता को मिले तो कृत हानि दोष आएगा

दूसरा दोष अकृताभ्यागम का होगा..कर्म किया नहीं और फल प्राप्त हो जाए,उसे अकृताभ्यागम कहते है..मनुष्य के न्याय में तो ऐसा हो सकता है कि कर्म कोई करे और फल किसी और को मिल जाए,परन्तु परमात्मा के न्याय में ऐसा नहीं हो सकता..पौराणिक कहते है कि फल को अर्पण करने के कारण दूसरे को मिल जाता है, परन्तु यह बात ठीक नहीं..बेटा किसी व्यक्ति को मारकर उसका फल पिता को अर्पण कर दे तो क्या पिता को फांसी हो जायेगी? यदि ऐसा होने लग जाए तब तो लोग पाप का संकल्प भी पौराणिक पंडितों को ही कर दिया करेंगे...इन दोषों के के कारण भी मृतक श्राद्ध सिद्ध नहीं होता ...

अब विचारणीय बात है यह है कि उन्हें भोजन किस प्रकार मिलेगा..भोजन वहाँ पहुँचता है या पितर लोग यहाँ करने आते है..यदि कहो कि वहीँ पहुँचता है तो प्रत्यक्ष के विरुद्ध है..क्योंकि तृप्ति ब्राह्मण की होती है..यदि भोजन पितरों को पहुँच जाता तब तो वह सैकड़ो घरों में भोजन कर सकता था..मान लो भोजन वहाँ जाता है तब प्रश्न यह है कि वही सामान पहुँचता है जो पंडितजी को खिलाया जाता है या पितर जिस योनि में हो उसके अनुरूप मिलता है..यदि वही सामान मिलता हो और पितर चींटी हो तो दबकर मर जायेगी और यदि पितर हाथी हो तो उसको क्या असर होगा?यदि योनि के अनुसार मिलता है तब यदि पितर मर कर सूअर बन गया हो तो क्या उसको विष्ठा के रूप में भोजन मिलेगा?यह कितना अन्याय और अत्याचार है कि ब्राह्मणों को खीर और पूरी खिलानी पड़ती है और उसके बदले मिलता है मल..इस सिद्धांत के अनुसार श्राद्ध करने वालो को चाहिए कि ब्राह्मणों को कभी घास,कभी मांस,कभी कंकर-पत्थर आदि खिलाये क्योंकि चकोर का वही भोजन है..योनियाँ अनेक है और प्रत्येक का भोजन भिन्न-भिन्न होता है,अतः बदल-बदलकर खाना खिलाना चाहिए,क्योंकि पता नहीं पितर किस योनि में है..
कहते है श्राद्ध करने वाले का पिता पेट में बैठ कर.दादा बाँई कोख में बैठकर ,परदादा दाँई कोख में बैठ कर और खाने वाला पीठ में बैठ कर भोजन करता है..

पौराणिकों ! यह भोजन करने का क्या तरीका है?पहले पितर खाते है या ब्राह्मण?झूठा कौन खाता है ?क्या पितर ब्राह्मण के मल और खून का भोजन करते है?

एक बात और पितर शरीर सहित आते है या बिना शरीर के? यदि शरीर के साथ आते है तो पेट में उतनी जगह नहीं कि सब उसमे बैठ जाएँ और साथ ही आते किसी ने देखा भी नहीं अतः शरीर को छोड़ कर ही आते होंगे..पितरों के आने-जाने में ,भोजन परोसने में तथा खाने आदि में समय तो लगता ही है,अतः पितर वहाँ जो शरीर छोड़ कर आये है उसे भस्म कर दिया जाएगा,इस प्रकार सृष्टि बहुत जल्दी नष्ट हो जायेगी..मनुष्यों की आयु दो-तीन मास से अधिक नहीं होगी..जब क्वार का महिना आएगा तभी मृत्यु हो जायेगी,अतः श्राद्ध कदापि नहीं करना चाहिए..

इस प्रकार यह स्पष्ट सिद्ध है कि श्राद्ध जीवित माता -पिता का ही हो सकता है..महर्षि दयानंद सरस्वती का भी यही अटल सिद्धांत है..मृतक श्राद्ध अवैदिक और अशास्त्रीय है..यह तर्क से सिद्ध नहीं होता..यह स्वार्थी,टकापंथी और

पौराणिकों का मायाजाल है ..

सावधान ! पौराणिक लैटर बाक्स में छोड़ा हुआ पार्सल अपने स्थान पर नहीं पहुँचता....

( प्रस्तुत लेख पूज्य स्वामी जगदीश्वरानन्द सरस्वती जी के tract का संपादित अंश है )
*******
प्रस्तुति --सुनीत कुमार

Monday, September 17, 2018

भारत में पैकेट बंद दूध।

भारत में पैकेट बंद दूध: आओ हम सब मिलकर जहर पियें!!

मूल लेख: डॉ सुनील वर्मा
===========================================
क्या आप पैकेट का दूध पीते हैं?? क्या आपके मिल्क में भी आ जाती है मोटी मलाई की पर्त?
अगर हाँ, तो मुबारक हो भाइयों, जल्दी ही प्रभु से मिलन का रास्ता खुल रहा है आपके लिए....
***************************************************
वर्ष 1830 | Germany के एक वैज्ञानिक ने एक अनोखे पदार्थ की खोज की जिसका नाम उन्होंने रखा मेलामाइन |

सीमेंट जैसा दिखने वाला सफ़ेद रंग का यह पाउडर बहुत चमत्कारी था | जैसे ही इसे वैज्ञानिकों ने formaldehyde के साथ मिलाया, और बहुत अधिक ताप पर गर्म किया तो यह पदार्थ एक moldable मटेरियल में बदल गया जो virtually unbreakable  था |

इस पदार्थ को अपने हिसाब से सांचों में ढालकर विभिन्न उद्योगों जैसे प्लास्टिक उद्योग, खाना खाने के बर्तन, चाय के कप, और फ्लोर की चमकदार टाइल्स बनाने के लिए प्रयोग किया जाने लगा | 

किन्तु किसी ने सच ही तो कहा है कि इंसान की डीड्स की पूर्ति के लिए तो प्रकृति, ईश्वर और वैज्ञानिकों ने मिल कर बहुत कुछ दिया पर ग्रीड्स को शांत करने के लिए तो जो भी दिया वही कम!!

दुष्ट बुद्धी इंसान ने धीरे धीरे पता चला लिया कि मेलामाइन में 67% नाइट्रोजन होती है |

यहाँ पर आपको बता दूँ कि किसी भी खाद्य में protein की मात्रा कितनी है इसका टेस्ट एक विशेष विधि "Kjeldahl Test" से किया जाता है जिसमें यह देखा जाता है कि उस पदार्थ में नाइट्रोजन की मात्रा कितनी है | अधिक नाइट्रोजन मतलब खाद्य पदार्थ में protein की मात्रा अधिक है |

बस, फिर क्या था मेलामाईन से फ्लोर की टाइल्स बनाते बनाते दुष्ट बुद्धी ने इसे non-protein सोर्स की तरह खाद्य पदार्थो में मिलाना शुरू कर दिया ताकि उसमे अधिक प्रोटीन होने का अहसास होने लगे |

पहले तो दुष्ट बुद्धि ने इसे गेहूं के आटे में मिलाया और उस आटे से गाय भैंसों और कुत्तो के लिए protein rich पैकेट बंद यमी फ़ूड बनाया | लैब में जब इस फेक हाई protein डाइट को टेस्ट किया जाता तो उसमें मेलामाईन की मिलावट के कारण खूब नाइट्रोजन मिलती | जिससे लगता कि वास्तव में भर भर के protein है भाई इसमें तो | मेलामाईन मिला खाना खा खा कर कितनी गायें मरी होंगी इसका डाटा तो दुनिया में किसी के पास नहीं किन्तु मेलामाईन मिला पशुओ का protein rich फीड अमेरिका में खूब पकड़ा गया और बाद में 2010 के दौर में इस पर बंद भी लगा |

अब भारत तो भारत है भाई, यहाँ तो कंकड़ हजम, पत्थर हजम, किसी पर कुछ फर्क ही नही पड़ता....!!

पशु पुरी दुनिया में कम से कम एक दशक तक मेलामाईन मिला खाना खाते रहे और यह जहर खाकर मरते रहे किन्तु वर्ष 2008 में हवस की खोपड़ी को नया आईडिया आया |

हवस की खोपड़ी ने सोचा कि पशु ही क्यों, इंसान के दुधमुहे बच्चो के पापा भी तो पेल कर protein rich यम्मी दूध का पाउडर अपने बच्चो के लिए खूब खरीदते है तो क्यूँ ना मेलामाईन को डायरेक्ट ड्राई मिल्क फार्मूला में मिलाया जाए | ताकि उसमें खूब protein पडी हुयी दिखाई दे |

बस, दुष्ट बुद्धि ने इसे इन्फेंट मिल्क पाउडर में मिला दिया | और खूब प्रचार किया कि यह दूध का पाउडर protein से भरपूर है |

लैब में जब इस पाउडर को टेस्ट किया गया तो उसमें खूब नाइट्रोजन मिली| लैब भी चकमा खा गयी और दूध बाजार में उतर गया | सबसे पहले यह दूध, मिलावट खोरो के सरदार चीन में उतारा गया किन्तु जब इस मेलामाईन मिले दूध को पी पी कर चीन के 3 लाख से अधिक बच्चे एक साथ बीमार पड गये तो सन 2008 में चीन सरकार ने इस मिलावट खोरी को पकड़ लिया |

इतिहास में इस घटना को “2008 Chinese milk scandal” की नाम से जाना जाता है आप लोग गूगल करके पढ़ सकते हैं|

दुसरे कई देशो में इस तरह का मिल्क बिकता हुआ मिला पर सभी जगह की सरकार ने इसे पकड़ लिया |

शैतान खोपड़ी को पता चल चुका था कि अब अमेरिका चीन जैसे देशो में उसकी दाल गलने वाली नहीं तो उसने तब भारत का रुख किया |

भारत में उसने आज तक कितने दुधमुहे बच्चो ने यह फेक protein युक्त दूध पिया किसी को नहीं पता क्योकि किसी ने आज तक इसका टेस्ट ही नहीं किया !!

कितने बच्चे इस दूध को पी पीकर बीमार होकर अस्पतालों में भरती हो रहे हैं, किसी को भी आज तक नहीं पता | किसी के पास कोई डाटा नहीं है|

=====================================
अब सुनिए इससे आगे की मजेदार बात:
******************************************

भारत की शैतान खोपड़ी के दिमाग में दुसरी ही बात चल रही थी | उसने सोचा कि क्यूँ न इस जादुई पदार्थ से पूरा का पूरा दूध ही बना दिया जाये!

तो उसने दूध लिया और उसमें पेल कर पानी मिलाया | पर पानी मिलाने से तो उसमें protein की मात्र कम हो गयी जिसे लैब में टेस्ट करके पकड़ लिया जाता !

शैतान खोपड़ी को पता था कि मेलामाईन को अगर इस पानी मिले दुध में मिला दिया जाये तो मेलामाईन से नाइट्रोजन निकलेगी जो लैब में किये जाने वाले protein टेस्ट को चकमा दे देगी और लगेगा कि दूध में उतनी ही protein है जितनी होनी चाहिए |

पर भाई वसा भी तो कम हो जायेगी !! इसका समाधान शैतान खोपड़ी ने सुवर गाय भैंस इत्यादि की चर्बी मिला कर कर दिया !!

तो लो जी हो गया सफ़ेद सफ़ेद protein rich दूध तैयार !! कोई माई का लाल बता नहीं पायेगा कि इसमें protein नहीं मेलामाईन नाम का जहर मिला हुआ है! वही जहर जिससे बनती है फर्श की टाइल्स!!

और दोस्तों.....हद तो तब हो गयी जब भारत की खाद्य नियत्रक संस्था FSSAI नें वर्ष 2016 में एक कानून बनाकर भारत में बिकने वाले दूध में मेलामाईन को लीगल कर दिया !!

आज सूखे दूध का इन्फेंट फार्मूला बनाने वाली कोई भी कंपनी अपने सूखे दूध में 1 mg / kg मेलामाईन मिला सकती है | Liquid infant formula जैसे कि लिक्विड दूध में यह परमिशन 0.15 mg/ लीटर और अन्य खाद्य पदार्थो में 2.5 mg/kg के हिसाब से मेलामाईन नाम का जहर मिलाने की खुली परमिशन है !!

क्या मजबूरी थी!! fssai नें दूध और इन्फेंट मिल्क पाउडर में इस जहर को मिलाने की परमिशन क्यूँ दी यह तो fssai ही जाने !!

इस परमिशन के ऊपर पैकेट में बिकने वाले दूध में कितना मेलामाईन वास्तव में डाला जा रहा है इसका डाटा शायद ही किसी के पास हो !

पर मैंने खुद देखा है आजकल पैकेट के दूध में बहुत मोटी मलाई की परत आती है! दोस्तों, यह मलाई नही फ्लोर की टाइल्स बनाने वाला सफ़ेद सफ़ेद मेलामाईन है........

मैंने सुबह fb पर एक छोटा notification डाला था कि आज शाम को मैं इस विषय पर पोस्ट लिखूंगा | इस notification को बहुत लोगो ने शेयर किया अभिनव गोस्वामी जी ने भी किया | वह पर एक भाई Rahul Suroliya जी ने एक कमेंट किया जिसे मै ज्यों का त्यों यहाँ मेंशन कर रहा हूँ....उन्होंने लिखा

"हा जी मुझे भी पता चला करीब दो दिन पहले मैं रीको एरिया बहरोड़ मे गया हुआ था तो मैने देखा के कुछ लोग मोटरबाइक पर तो कुछ गाड़ी भर के कुछ कटे सफेद रंग के बिना प्रिंट किया हुआ ले जा रहे थे मुझे लगा कि पूछा जाए कि ये क्या वस्तु है मुझे पहले टी लगा कि कोई व्हाईट सीमेंट बनाने वाली कंपनी होगी पर जब मुझे पता चला के ये दूध बनाने का जुगाड़ है मैं हैरान रह गया बताने वाले ने बताया के आप इस दूध से दही, पनीर,खोया, बना सकते हो और कोई पहचान भी नही पायेगा"

तो मेरे भाई Rahul Suroliya  वो सफ़ेद सफ़ेद रंग का वाइट सीमेंट जैसा पदार्थ और कुछ नहीं, दूध बनाने का जादुई जुगाड़ मेलामाइन ही था.....!!

**************************************************************************

तो मित्रो, आइये हम सब मिलकर इस दूध और सूखे दूध के पाउडर में मिला यह लीगल जहर मेलामाइन पीये और पीते रहे, और इसकी मोटी मलाई खाते रहें.....

मेडिकल साइंस में यह prove हो चुका है कि मेलामाईन एक बहुत ही खतरनाक किस्म का जहर है| इसकी माइक्रोग्राम मात्रा भी किडनी की कोशिकाओं को डैमेज कर नष्ट कर देती हैं!

इससे किडनी फ़ैल हो जाते हैं और तमाम तरह की अन्य बीमारिया लग जाती हैं! मेलामाईट के कण गुर्दों में जमा हो जाते हैं और पथरी बनाते है सफ़ेद सफ़ेद टाइल्स के फर्श जैसी पथरी ! इसके संपर्क में आपने वाली कोशिकाए ROS नामक केमिकल बनाती है जो खतरनाक कैंसर पैदा करता है | इसके ऊपर वर्ष 2015 से लेकर अब तक सैकड़ो रिसर्च पेपर्स आ चुके हैं ! डाक्टर वैज्ञानिक लोग चाहे तो गूगल सर्च कर सकते हैं | आपके हमारे दुधमुहे बच्चो के ऊपर यह लीगल जहर खाकर क्या असर पड रहा होगा आप सोच सकते हैं | 

किन्तु मेरा भारत महान....हम सब तो मेलामाईन से बना protein rich दूध पी पीकर भी मोटे ताजे हुए जा रहे हैं और हमारे बच्चे भी यम्मी पाउडर वाला दुध पीकर ओलम्पिक मैडल लाने लगे हैं!

तो डर फिर किस बात का....FSSAI नें भी अब्दुलों, अम्बानियों को परमिशन दे ही दी है इस जहर को दूध, दूध पाउडर और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाने की ...तो दोस्तों आओ हम सब मिल कर मेलामाईन का सफ़ेद सफ़ेद उजला लीगल जहर मिल कर खाए और भारत में कानून बनाने वाली सरकारों को वोट देकर विजयी बनाये......

जय हिन्द तो बोल दो.....

पैकेट वाला दूध पीते हैं तो हो जाएं सावधान, मदर डेयरी और अमूल के दूध में मिलावट
नई दिल्ली। दूध के 165 सैंपल जांच के लिए उठाए गए जिसमें से 21 सैंपल मानक स्तमर पर खरे नहीं उतरे। हैरानी वाली बात यह है कि फेल होने वाले दूध के उत्पाादों में अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रसिद्ध ब्रांड भी शामिल हैं। हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने बताया इस जांच के बारे में जानकारी दी और बताया कि दूध नकली या सिंथेटिक नहीं था। पानी या मिल्क पाउडर मिलाने से दूध में पोषक तत्व कम हो जाते हैं। वहीं घी में भी मिलावटी उत्पाद मिले जो स्वास्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

जैन के मुताबिक, अब इन मामलों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पेनल्टी लगाई जाएगी, जिसमें 5 हजार से 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि घी के जो तीन सैंपल उठाए गए थे, उनमें से एक में मिलावट मिली और ऐसा घी नुकसानदेह होता है। मिलावटी सामान बेचने पर दुकानदार को 6 महीने से तीन साल तक की सजा का हो सकती है।

वहीं जांच के बाद मदर डेयरी का कहना है कि हमारे हर बैच का दूध चार स्तरों की कड़ी जांच के बाद ही लोगों तक पहुंचाया जाता है। वहीं, अमूल ने कहा कि हम FSSAI के सभी मानकों का पालन करते हैं।
https://www.google.co.in/amp/s/m.dailyhunt.in/news/india/hindi/pardaphash%2bhindi-epaper-pardphin/paiket%2bvala%2bdudh%2bpite%2bhai%2bto%2bho%2bjae%2bsavadhan%2bmadar%2bdeyari%2baur%2bamul%2bke%2bdudh%2bme%2bmilavat-newsid-87165811/amp

https://www.google.co.in/amp/s/www.bbc.com/hindi/amp/magazine-39496394

लिंक ओपन करके पैकिट के दूध का ज्ञान जरूर लें